
चंदौली। शासन स्तर पर किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में गोमती जोन में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आकाश पटेल को चंदौली का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। आकाश पटेल वर्तमान में पुलिस उपायुक्त (अपराध) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे और उनकी कार्यशैली को तेज-तर्रार एवं प्रभावी माना जाता है। ये राज्यपाल के OSD भी रह चुके हैं।
वहीं, चंदौली के वर्तमान एसपी आदित्य लांघे का तबादला फिरोजाबाद जिले में बतौर एसपी किया गया है। उनके कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम कदम उठाए गए थे, जिसकी सराहना भी हुई।

