fbpx
क्राइमराज्य/जिला

चंदौली में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

 

चंदौली। थाना कन्दवा पुलिस ने गांजा व शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार शाम 5:37 बजे कन्दवा में सड़क किनारे स्थित एक घर के पास छापेमारी कर दो आरोपियों को 3 किलो 770 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में किशुन खरवार (58), निवासी भलुहारी, थाना चाँद, जिला कैमूर, बिहार, और मराछी देवी (55), निवासी ग्राम कन्दवा, शामिल हैं। पुलिस ने किशुन खरवार के पास से 70 पुड़िया (550 ग्राम) और 239 पुड़िया (2 किलो) गांजा व 4500 रुपये नकद बरामद किए। वहीं, मराछी देवी के पास से 1 किलो 220 ग्राम गांजा मिला। साथ ही, एक डिस्कवर बाइक (UP61S5537) भी जब्त की गई।

Back to top button