
Chandauli News: चंदौली पुलिस ने एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सरकारी भांग की दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गांजा बिक्री में संलिप्त 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 3.572 किलो अवैध गांजा और नगद रकम बरामद हुई। सरकारी भांग दुकानों के लाइसेंसधारकों से भी पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तारी और बरामदगी
- थाना धानापुर: उमाशंकर गुप्ता से 270 ग्राम गांजा और ₹2,164 नकद।
- थाना सकलडीहा: मुकेश यादव से 89 ग्राम गांजा व ₹480, और सृजन सोनकर से 200 ग्राम गांजा व ₹4,700।
- थाना चकिया: अरविंद कुमार शर्मा से 82 ग्राम गांजा।
- थाना चंदौली: रिंकू कुमार से 119 ग्राम गांजा।
- थाना सैयदराजा: जितेंद्र कुमार से 87 ग्राम गांजा और राजकुमार गुप्ता से 313 ग्राम गांजा।
- थाना अलीनगर: शिवाजीत यादव से 400 ग्राम गांजा (116 पुड़िया)।
- थाना बबुरी: शिवा जी से 100 ग्राम गांजा।
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।