fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : अपने ही बिछाए जाल में फंसकर पानी में डूबा अधेड़, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के कुंडा हेमैया गांव में अधेड़ मछली पकड़ने के लिए बिछाई गई अपनी ही जाल में फंसकर पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जाल में शव फंसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मुजफ्फरपुर गांव निवासी बुद्धिराम (45 वर्ष) ने मछली पकड़ने के लिए कुंडा हेमैया गांव के समीप तालाब में जाल बिछाया था। मछली पकड़ते समय वह खुद की बिछाई जाल में फंस गया और गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जाल में शव फंसा देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार सदमे में है।

Back to top button