
Chandauli News: चकिया तहसील क्षेत्र के बडौरा गांव निवासी ऋचा गुप्ता ने 2025 की नीट परीक्षा में 531 अंक प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। एमबीबीएस में दाखिले की मजबूत उम्मीद के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली ऋचा की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
ऋचा, शिक्षक कन्हैया लाल गुप्ता व गृहणी रेनू गुप्ता की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कमती स्थित महर्षि अरविंद शिक्षण संस्थान और सिकंदरपुर के स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान से प्राप्त की है। डॉक्टर बनने का सपना लिए ऋचा ने पहले 2024 में नीट परीक्षा में 618 अंक हासिल किए थे, लेकिन एमबीबीएस सीट न मिलने पर प्रयागराज के हडिया आयुर्वेद कॉलेज में दाखिला लिया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा प्रयास करते हुए 2025 में सफलता अर्जित की।