fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : हाईवे पर वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, घटना की छानबीन में जुटी पुलिस  

चंदौली। अलीनगर थाना के सिंघीताली में सड़क हादसे में तारापुर के पूर्व प्रधान विमल कुमार (55 वर्ष) की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान पुल निर्माण के दौरान मजदूरी का काम कर रहे थे। उसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

 

तारापुर के पूर्व प्रधान विमल कुमार एनएचएआई में मजदूरी का काम कर रहे थे। गुरुवार को हाईवे पर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अन्य मचजूरों में कोहराम मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Back to top button