
चंदौली। रायपुर निवासी राजकुमार यादव उर्फ मुटुन यादव हत्याकांड में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों पर पुलिस महकमे ने इनाम घोषित किया है। शिकंजा कसते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु इनाम की राशि तय की गई है।
बलुआ थाना क्षेत्र के महुवार कला निवासी अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ पहलवान पुत्र गुलाब सिंह पर 25,000 का इनाम घोषित किया गया है। वह हत्याकांड में मुख्य आरोपितों में शामिल है और फरार चल रहा है।
वहीं बुढ़ेपुर निवासी गोपाल सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह पर पूर्व में घोषित ₹15,000 के इनाम को बढ़ाकर 25,000 कर दिया गया है, जिससे उसकी गिरफ्तारी के प्रयास और प्रभावी बन सकें। तीसरे अभियुक्त विशाल पासी पुत्र लालचंद पासी, निवासी सिहोरी नदगंज पर भी पुलिस द्वारा 25,000 का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से इन फरार अभियुक्तों के बारे में जानकारी देने की अपील की है। एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि हत्याकांड में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।