fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: डॉ. नैंसी पारुल बनीं मेडिकल कालेज की उप प्रधानाचार्य, मिल रहीं बधाइयां

 

चंदौली।  बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज, चंदौली की सहायक आचार्य डॉ. नैंसी पारुल को उप प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है। उनके इस प्रमोशन की खबर से पूरे कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई है। छात्र, सहकर्मी और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

डॉ. नैंसी मूल रूप से बिहार से हैं, लेकिन उनका पालन-पोषण वाराणसी में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में लेने के बाद उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई बेंगलुरु के सरकारी मेडिकल कॉलेज से की। इसके बाद मैंगलोर से पोस्ट ग्रेजुएशन और एंडोक्राइनोलॉजी में विशेषज्ञता प्राप्त कर वहीं तीन वर्षों तक कार्य किया। बाद में पुणे होते हुए वे 5 दिसंबर 2023 को बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य के रूप में नियुक्त हुईं।

उप प्रधानाचार्य बनने पर डॉ. नैंसी ने कहा कि वे क्लीनिकल सेवाओं में सुधार को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल, गायनी और सर्जिकल विभाग को अधिक सक्षम बनाया जाएगा। दूरबीन विधि से ऑपरेशन, एंडोस्कोपी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने हेतु डॉक्टरों की टीमें गाँव-गाँव जाकर सर्वे करेंगी और गंभीर मरीजों का कॉलेज में इलाज सुनिश्चित करेंगी।

प्रधानाचार्य डॉ. अमित सिंह ने बताया कि आगामी 10-15 दिनों में अस्पताल भवन हैंडओवर हो जाएगा और सेवाएं डॉ. नैंसी की देखरेख में शुरू होंगी। 12 बेड वाला आईसीयू भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।

Back to top button