
चंदौली। उत्तर प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ की प्रदेश एवं जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को ओम साईं वाटिका, केशवपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, भविष्य की रणनीतियां तथा पदाधिकारियों के चयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सनत सिंह ने की। उनके साथ प्रदेश प्रभारी सुधांशु पांडे और प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बृजभूषण वर्मा को चंदौली का नया जिला अध्यक्ष और प्रियतमा तिवारी को जिला महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त, गौरव मोहन मिश्रा और सुनील कुमार गुप्ता को वाराणसी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन ने इन पदाधिकारियों के अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपीं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय व सशक्त बनेगा। बैठक में जिले के कई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से अंजलि, के.के. यादव, बृजभान, सर्वजीत सिंह, अमित सिन्हा, दिलराज सिंह, भारती देवी, धर्मेंद्र कुमार और वंश नारायण यादव उपस्थित रहे।