fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : एक ही रात चोरों ने कटेसर में दो घरों को बनाया निशाना, 10 लाख से अधिक का माल उड़ाया, पुलिसिया गश्त की निकली हवा

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के कटेसर गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। लाखों के जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। 10 लाख से अधिक की चोरी की बात सामने आ रही है। गृहस्वामियों की सूचना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है। घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।

 

मूलरूप से बिहार निवासी सीआरपीएफ जवान पवन कुमार कटेसर में मकान बनवाकर रहते हैं। शनिवार को वे बक्सर से एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौटे और परिवार के सभी सदस्य सो गए। देर रात घर में घुसकर चोरों ने जेवरात और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह परिवार के लोग जगे तो सामान अस्त-व्यस्त देख हैरत में पड़ गए। जेवरात और कीमती सामान गायब था। वहीं गांव के ही कौशल कुमार के घर में भी चोरी की वारदात हुई।

 

गृहस्वामियों के अनुसार चोर 10 लाख से अधिक के जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।

Back to top button