fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चोरों ने खंगाल दिया पूरा घर, हजारों के आभूषण व कीमती सामान ले गए

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रविवार की रात चोरों ने घर को खंगाल दिया। आलमारी में रखे गहने और कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है।

 

पीड़ित सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनके बड़े भाई सर्विस करते हैं। वे बाहर ही रहते हैं। घर में उनकी भाभी ही रहती हैं। रविवार की रात वह बाहर कमरे में सोयी थीं। देर रात पीछे से छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और आलमारी में रखे गहने और कीमती सामान भी ले गए।

Back to top button