fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: अतरंगी कपड़े पहन लड़कियों पर कस रहा था फब्तियां, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

चंदौली। जिले के थाना धीना की एंटीरोमियो पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत एक शोहदे को गिरफ्तार किया है। युवक अतरंगी कपड़े पहन पुलिया पर बैठ आने जाने वाली लड़कियों को देखकर फब्तियां कस रहा था।

गिरफ्तार किए गए शोहदे का नाम विशाल नोना नट है, जो कि ग्राम सिलौटा थाना धीना जनपद चंदौली का निवासी है। उसे ग्राम जनौली मोड़ की ओर जाने वाले रोड पर सिलौटा नहर पुलिया के पास खड़े होकर सड़क मार्ग से आने जाने वाली लड़कियों को देखकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शोहदे के खिलाफ थाना धीना में मुकदमा दर्ज किया गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण यादव, महिला कांस्टेबल वन्दना गौतम और पीआरडी मुन्ना राम शामिल थे।

Back to top button