fbpx
संस्कृति एवं ज्योतिष

Dainik Rashifal : कैसा बीतेगा आज का दिन, जानिए अपना आज का राशिफल

Horoscope 12 February 2023 : आज दिनांक 12 फरवरी और दिन रविवार (Ravivar Ka Rashifal) है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। ज्योतिषाचार्य विमल जैन सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रहे हैं, चलिए जानते है कैसा रहेगा आज का आपका दिन।

मेष– सामयिक सिद्धि का प्रयास, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, नव उत्तरदायित्व का निर्वाह, महत्वपूर्ण घटना घटित, धन संचय में प्रवृत्ति, ज्ञान-विज्ञान में रुचि।

वृषभ– कार्यों में उन्नति का सुअवसर, व्यावसायिक क्षेत्र में नवपरिवर्तन, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुयोग, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, यात्रा से लाभ।

मिथुन– बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार, साहसिक प्रयास प्रगति पर, रचनात्मक क्रियाकलापों में अभिरुचि, व्यावसायिक मार्ग प्रशस्त।

कर्क– समय संतोषजनक, मनोबल में कमी, व्यापारिक क्षति, उन्नति में व्यवधान, झूठ आश्वासनों से कष्ट, सहयोगियों से असहयोग, प्रेम संबंधों में प्रतिकूलता, हर्ष भी।

सिंह– चिरवांछित कार्य बनने से प्रसन्नता, शत्रु हानि पहुँचाने में विफल, आत्मिक शांति, दूरया समीप की यात्रा का प्रसंग, परीक्षा में महत्वपूर्ण सफलता, धर्म-कर्म में रुचि।

कन्या– स्वास्थ्य सुधार पर, सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, धन संचय में प्रवृत्ति, स्थान-परिवर्तन से प्रसन्नता।

तुला– व्यापारिक प्रगति, व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझने की ओर, बैमनस्यता का समापन, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, उललासमय वातावरण, विवाद समापन, धर्म में रुचि।

वृश्चिक-दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता, योजना अधूरी, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानिकारक, बढ़ते हुए खर्च से परेशान, मानसिक तनाव, पठन-पाठन में अभिरुचि।
धनु– प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय, कर्म-व्यवसाय में विस्तार, भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, आय के नवीन स्रोत उपस्थित, जनकल्याण की भावना जागृत, हर्ष भी।

मकर– योजना साकार होने की ओर, बकाए धन की प्राप्ति, नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, वैवाहिक जीवन सुखमय, आपसी गलतफहमियाँ दूर होने को यात्रा-प्रसंग।

कुम्भ– शारीरिक सुख की प्राप्ति, परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, समझदारी से लिया गया निर्णय हितकर, भोग-विलासिता में रुझान, सुसमाचार की प्राप्ति, मन प्रसन्‍न।

मीन– कार्यों में गतिरोध, व्यक्ति विशेष से विश्वासघात की आशंका, जीवनसाथी से असहयोग, आय की अपेक्षा व्यय अधिक, पठन-पाठन में अरुचि, मानसिक अशांति।

Back to top button