
- चंदौली। सदर कोतवाली के पिपरपतियां पुल के समीप शनिवार की शाम हौसलाबुलंद बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मार दी। घायल को आननफानन में जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आननफानन में एएसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
चंदौली के वार्ड नंबर छह निवासी धीरज गुप्ता की हथियानी चौराहे पर दवा की दुकान है। वह शनिवार की शाम दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही पिपरपतिया पुल के समीप पहुंचे तभी बदमाशों ने गोली मार दी। इससे संचालक गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
यह खबर अपडेट हो रही है …