
वाराणसी। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में चल रहे काशी तमिल संगमम् का शुक्रवार को संकल्पों के साथ समापन हो रहा है। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी में शाम पांच बजे से 7.35 तक रहेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, कंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी, तमिलनाडू के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि भी शामिल होंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को कायम रखने के लिए आयोजित काशी तमिल संगमम् का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 नवंबर को उद्घाटन किया था। इसका उद्देश्य तमिलनाडु व काशी के बीच सदियों पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करना रहा। तमिलनाडु के शास्त्रीय व लोक कालाकारों, उद्यमियों, किसानों, खिलाड़ियों आदि के जत्थों में ढाई हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने इस उत्सव में हिस्सा लिया।
विभिन्न मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
– रामनगर चौराहा से पड़ाव, टेंगरा मोड़
– सामनेघाट पुल से विश्व सुंदरी पुल
– विश्वसुंदरी पुल से अमरा अखरी
– रमना चौकी से अमरा अखरी
– सीर गेट तिराहा से रमना चौकी (डाफी)
– भगवानपुर मोड़ से ट्रामा सेंटर, रविदास गेट चौराहा
– ट्रामा सेंटर से भगवानपुर मोड़, रविदास गेट चौराहा
– नारिया तिराहा से हैदराबाद गेट
– रविन्द्रपुरी से गुरुधाम चौराहा
– संकट मोचन तिराहा से संकट मोचन, साकेत नगर
– गोलघर कचहरी से एलटी कॉलेज रोड
– आम्बेडकर चौराहा कचहरी से जेपी मेहता कालेज
– जेपी मेहता तिराहा से सेंट्रल जेल रोड
– गोलघर कचहरी से आम्बेडकर चौराहा, अर्दली बाजार
– भोजूबीर तिराहा से अर्दली बाजार गिलट बाजार तिराहा से सेंट्रल जेल रोड
– हरहुआ पंचक्रोशी तिराहा से हरहुआ वाजिदपुर तिराहा
– पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड से वाजिदपुर
इन रास्तों पर रहेगी रोक
– अंधरापुल व तेलियाबाग तिराहा से चौकाघाट चौराहा
– चौकाघाट लकडी मंडी तिराहा से कैंट फ्लाई ओवर
– चितईपुर से भिखारीपुर तिराहा
– भिखारीपुर तिराहा से मालवीय चौराहा
– लहरतारा चौराहा से मंडुवाडीह चौराहा
– मंडुवाडीह चौराहा से ककरमत्ता बीएलडब्लू
– मुढैला तिराहा से मंडुआडीह चौराहा
– भिखारीपुर तिराहा से बरेका
– लहरतारा कैंसर हास्पिटल से कैंट फ्लाई ओवर
– पुलिस लाइन चौराहा से चौकाघाटचौराहा
– हिमांशु मोड़ तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा
– लहरतारा ओवर ब्रिज से कँट
– आईपी विजया से ब्राडवे तिराहा
– भिखारीपुर तिराहा से सुंदरपुर चौराहा की तरफ
– अग्रवाल तिराहा शिवाला से ब्राडवे तिराहा