fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 126 जोड़ों ने लिए सात फेरे, राज्यसभा सदस्य और विधायक ने दिया आशीर्वाद

चंदौली। शासन की मंशा के अनुरूप सोमवार को जिले के धानापुर व बरहनी ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 126 जोड़ों ने सात फेरे लिए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी का विवाह संपन्न कराया गया। राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

samuhik vivah

धानपुर ब्लाक में 55 व बरहनी के किसान इंटर कालेज में 71 जोड़ों की शादी कराई गई। ब्लाक मुख्यालयों पर बाकायदा मंडल सजाया गया था। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच युवक-युवतियों ने एक-दूजे के साथ रहने की कसमें खाईं और सात फेरे लिए। जिलाधिकारी ईशा दुहन समेत जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। शासन स्तर से प्रत्येक जोड़े की शादी के लिए 51 हजार रुपये बजट भेजा गया है। इसमें 35 हजार रुपये वधू के खाते में जाएंगे। दस हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे। इसमें ऋंगार के सामान, गहने व अन्य वस्तुएं शामिल होंगी। वहीं छह हजार रुपये घरातियों-बारातियों के स्वागत-सत्कार में खर्च होंगे।

Back to top button