चंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में कोरोना से गई 14 की जान, 248 ने संक्रमण को दी मात

चंदौली। चंदौली में कोरोना संक्रमितों की संख्या सीमित हो गई है लेकिन कोरोना से हो रही मौतों पर लगाम नहीं लग पा रही। शुक्रवार को संक्रमण के चलते 14 की मौत हो गई। जबकि 123 की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। इनमें 05 बालक, 02 बालिका, 35 महिला व 81 पुरुष शामिल हैं। 248 लोग बीमारी को मात देकर स्वस्थ हुए।
जिले में बरहनी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 13, चहनिया के 12, चकिया ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र के 14 व नगरीय क्षेत्र के 02, चन्दौली ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र के 21 व नगरीय क्षेत्र के 03, नौगढ़ का 01, नियामताबाद ब्लाक के 13, पीडीडीय. नगर के 13, सकलडीहा ब्लाक के 09 व शहाबगंज ब्लाक के 18 लोग संक्रमितों में शामिल हैं। कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1546 नमूने संग्रहित किए गए। जनपद में कोविड के कुल 15590 केस मिल चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 1521 है। 13802 व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके है व कुल 267 की मृत्यु हो चुकी है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!