क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

मुगलसराय जुआ प्रकरण: प्रभारियों के बाद कारखासों पर गिरी गाज, ट्रांसफर

 

चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत सेमरा गांव में जुए के बड़े सिंडिकेट के खुलासे के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने पहले मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह को लाइन हाजिर किया और जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला को हटा दिया। इसके बाद अब कारखासों पर भी गाज गिरी है।

सिंडिकेट और पुलिस के बीच कड़ी माने जा रहे दो हेड कांस्टेबल, जिनका नाम अतुल कुमार सिंह है, का ट्रांसफर कर दिया गया है। मुगलसराय में तैनात अतुल सिंह को शहाबगंज भेजा गया, जबकि जलीलपुर चौकी के अतुल सिंह को चकरघट्टा स्थानांतरित किया गया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से रवानगी दे दी गई। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!