
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने 31 मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। पुलिस लाइन सहित विभिन्न थानों और कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में चकिया, मुगलसराय, अलीनगर, सकलडीहा, बलुआ, इलिया, धानापुर और चंदौली सहित कई थाने शामिल हैं। आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय सीमा में नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। मजेदार यह कि थानों पर कारखासी का काम देख रहे पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया गया है।
देखिए तबादला सूची


