
चंदौली। रंगों के त्योहार होली से पहले पुलिस विभाग में पदोन्नति की सौगात दी गई। थाना धानापुर में तैनात आरक्षी चालक गौरीशंकर यादव और थाना कंदवा में तैनात आरक्षी चालक राजेश यादव को मुख्य आरक्षी चालक पद पर पदोन्नत किया गया है।
विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी आदेश में दोनों कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदोन्नति की खबर से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

