
संवाददाता: बाबू चौहान
चंदौली। अमर शहीद धर्मदेव कुमार गुप्ता की पांचवीं पुण्यतिथि पर शहाबगंज क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
ठेकहा गांव निवासी शहीद धर्मदेव कुमार गुप्ता ने 3 अप्रैल 2021 को देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए थे। उनके बलिदान को याद करते हुए लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
तिरंगा यात्रा के दौरान शहाबगंज थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहीं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोगों ने शहीद के सम्मान में सदैव एकजुट रहने का संकल्प लिया।

