क्राइमचंदौली

पुलिस की छापेमारी में टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा, चालक समेत दो गिरफ्तार

 

चंदौली। क्राइम ब्रांच और अलीनगर पुलिस ने शनिवार शाम  रेमा गांव के पास छापेमारी करते हुए टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा किया है। चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया टैंकर भारत पेट्रोलियम डिपो, अलीनगर से करीब 12 हजार लीटर डीजल लेकर जा रहा था। जांच में टैंकर का सील टूटा हुआ मिला। चालक पर खुद ही रास्ते में डीजल चोरी कराने का आरोप है।

छापेमारी के दौरान आरोपी टैंकर से डीजल निकालकर सर्विस टैंक में भर रहे थे। तभी मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को धर दबोचा। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!