चंदौलीराज्य/जिला

एक माह से लापता किशोर का नहीं चल पा रहा पता, परिजन परेशान, एसपी के लगाई गुहार

 

चंदौली। बरहनी ब्लॉक के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अदसड़ गांव निवासी 16 वर्षीय परमहंस कुमार उर्फ सत्यम उर्फ गटालू बीते एक माह से लापता है। परिजनों के अनुसार वह 6 जनवरी की सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद 8 जनवरी को कंदवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

किशोर के पिता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनका बेटा कक्षा 9 का छात्र है और खेती-बाड़ी में भी सहयोग करता था। वह मोबाइल पर इंस्टाग्राम का अधिक उपयोग करता था। घटना के बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है और लोकेशन भी नहीं मिल रही।

विगत 9 फरवरी को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर खोजबीन तेज करने की मांग की। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला। परिवार ने आमजन से सूचना देने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!