क्राइमराज्य/जिला

Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

 

चंदौली। चकिया नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर के अधिवक्ता प्रदीप जायसवाल के छोटे भाई संदीप जायसवाल (लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।

संदीप जायसवाल विवाहित थे और अपने परिवार के साथ चकिया नगर में रहते थे। संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में उनका शव मिला। मृतक के दो छोटे-छोटे बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब तीन वर्ष और दूसरे की लगभग एक वर्ष बताई जा रही है। पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया, जिससे परिवार का माहौल गमगीन हो गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है और युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!