fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

अलीनगर के तेल माफिया पर चला योगी सरकार की पुलिस का डंडा, डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

चंदौली योगी राज में गुंडे अपराधियों की शामत आई है। पुलिस व प्रशासन का डंडा मंगलवार को अलीनगर के चर्चित तेल माफिया पर चला। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने तेल माफिया की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। इसके अनुपालन में पुलिस व प्रशासनिक टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची और आरोपित के 38 लाख के भूखंड पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए बोर्ड लगवा दिया। मुनादी भी कराई गई। आरोपित गिरोहबंद अपराध में संलिप्त रहा। उसके खिलाफ अलीनगर थाने में तेल चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई से खलबली मची है।

मोहम्मद इस्तेहार अलीनगर स्थित तेल डिपो में आने वाले टैंकरों से डीजल, पेट्रोल की चोरी में संलिप्त रहा। उसके खिलाफ अलीनगर थाना में लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिलाधिकारी ने तेल माफिया के भूखंड व टैंकर को कुर्क करने का आदेश दिया है। इसके अनुपालन में मंगलवार को सदर तहसीलदार सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 38 लाख के भूखंड को सील कर कुर्की का बोर्ड लगा दिया। वहीं 10 टैंकरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इसे भी कुर्क कर लिया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि तेल माफिया ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। इसलिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। 38 लाख के भूखंड को कुर्क करते हुए बोर्ड लगा दिया गया है। जल्द ही वाहन भी कुर्क कर लिए जाएंगे। जांच अधिकारी और मुगलसराय इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा ने बताया कि तेल माफिया के टैंकर व अन्य संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। उसे भी कुर्क किया जाएगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!