ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : पीएसी वाहन से दबकर महिला की मौत, पति घायल, लोगों में आक्रोश

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मलोखर गांव के समीप बुधवार को पीएसी वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वह पति के साथ बाइक पर बैठकर दुलहीपुर जा रही थी। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश दिखा। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

 

महरौड़ा गांव निवासी संतोष कुमार अपनी पत्नी रेनू को बाइक से लेकर निजी कार्य के लिए दुलहीपुर जा रहे थे। इसी दौरान मलोखर के समीप पीएसी की गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। इस दुर्घटना में पीछे बैठी रेनू को गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं संतोष को भी चोटें आईं।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल दुलहीपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

Back to top button
error: Content is protected !!