वाराणसी

वाराणसी : चेतगंज में गिरा निर्माणाधीन मकान, दो मजदूर दबे, एक की मौत

वाराणसी। चेतगंज थानांतर्गत चौंछटवा के बाग बरियार में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। मकान के मलबे में दो मजदूर दब गए, जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से राहत कार्य शुरु किया। और घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार चेतगंज चौकी अंतगर्त बाग बरियार सिंह में गायत्री देवी पत्नी स्वर्गीय तारा प्रसाद के पुराने मकान में निर्माण का काम चल रहा था। मकान में चौबेपुर निवासी आजाद और विजय नामक मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक मकान गिर गया, इससे दोनों मजदूर मलबे में धंस गए। इस घटना में विजय की मृत्यु हो गई और आजाद घायल बताया जा रहा है।

मौके पर, डीएम एस राजलिंगम भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मकान में रेनोवेशन का काम चल रहा था। एक मजदूर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। दूसरे का इलाज चल रहा है। मजदूर की ट्रीटमेंट ज्यादा जरुरी है। मौके पर टीम को जांच के लिए लगाया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!