संस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल 24 फरवरी 2026: मेष, मिथुन, तुला सहित ये राशि वाले रहें सतर्क, एक गलती पहुंचाएगी अर्श से फर्श पर

Aaj Ka Rashifal 24 February 2026: आज का दिन मुख्य रूप से कार्यकुशलता और संसाधन प्रबंधन पर केंद्रित है. वृषभ के चंद्रमा की स्थिरता आपको केवल सपने देखने के बजाय ठोस परिणाम हासिल करने की प्रेरणा देगी. आज का समय अपना महत्व पहचानने और भविष्य की मजबूत आर्थिक नींव रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ है. जहां कुंभ के ग्रह आपको आधुनिकता की ओर खींचेंगे, वहीं चंद्रमा का प्रभाव आपको पारंपरिक धैर्य और विशेषज्ञता प्रदान करेगा. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, राहु और मंगल का प्रभाव नए और क्रांतिकारी विचारों को जन्म दे सकता है. उच्च का चंद्रमा आपकी योजनाओं को क्रियान्वित करने और आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कराने में सहायक हो सकता है.

मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए व्यावहारिक प्रगति और आर्थिक सुदृढ़ीकरण का है. चंद्रमा आपके धन भाव में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं. वेतन वृद्धि या व्यावसायिक लाभ पर चर्चा करने के लिए बढ़िया समय है. करियर के मोर्चे पर आप संसाधनों के प्रबंधन में सफल रहेंगे. प्रेम संबंधों में आज आप स्थिरता की तलाश करेंगे. पार्टनर के साथ घूमने फिरंने का मौका मिल सकता है . अपने गले का विशेष ध्यान रखें. बेकार के खर्चे से बचें. ग्यारहवें भाव में मंगल-राहु की युति के कारण दिखावे वाली खरीदारी से बचना ही समझदारी है.

उपाय: किसी कन्या को सफेद मिठाई या मिश्री भेंट करें और “ॐ अंगारकाय नमः” का जाप करें.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज क्द्रमा आपकी ही राशि में उच्च के होकर विराजमान हैं. आज का का दिन आत्म-विश्वास और व्यक्तिगत निखार का है. यह स्थिति आपके व्यक्तित्व में एक विशेष आकर्षण और स्पष्ट निर्णय लेने की शक्ति पैदा करेगी. करियर में दसवें भाव की गहमागहमी रहेगी. आपकी सौम्यता आपको सफल बना सकती है. आज मंगल-राहु की युति के कारण आवेश में आकर करियर का कोई बड़ा फैसला न लें. प्रेम संबंधों में पुराने विवादों को सुलझाने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. स्वास्थ्य के लिहाज से सात्विक भोजन और थोड़ा विश्राम ऊर्जा बढ़ाएगा.

उपाय: चांदी के रंग के वस्त्र पहनें और शिवलिंग पर इत्र मिश्रित जल अर्पित करें.

मिथुन राशि (Gemini)
आज बारहवें भाव में उच्च के चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा. आपकी ऊर्जा अंतर्मुखी रहेगी और आप शोर-शराबे के बजाय एकांत को प्राथमिकता देंगे. रचनात्मक कल्पना और गहरे शोध के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. कार्य छेत्र मैं आज कि की हुई प्लैनिंग की सराहना भविष्य में होगी. प्रेम संबंधों मैं गहराई बढ़ेगी. आर्थिक रूप से गुप्त लाभ की संभावना है. अप्रत्याशित खर्चों के प्रति भी सतर्क रहें. स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लें और स्क्रीन टाइम कम करें.

उपाय: किसी धार्मिक स्थान पर पीले फल दान करें और शाम को घर में सुगंधित अगरबत्ती जलाएं.

कर्क राशि (Cancer)
आज आप आत्म-मंथन से बाहर निकलकर सामाजिक और आर्थिक लाभ प्राप्त करने की ओर बढ़ेंगे. ग्यारहवें भाव में उच्च के चंद्रमा हैं. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. प्रभावशाली मित्रों का भरपूर सहयोग लेने के लिए श्रेष्ट दिन है. करियर में आपका नेटवर्क ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा. प्रेम के मामले मैं कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और लंबी अवधि के निवेश के लिए दिन शुभ है. अष्टम भाव के मंगल-राहु के कारण अचानक होने वाली घबराहट से बचने के लिए मन को शांत रखें. प्राणायाम करना लाभकारी रहेगा.

उपाय: पक्षियों को चीनी युक्त चावल खिलाएं और संभव हो तो सफेद वस्त्र धारण करें.

सिंह राशि (Leo)
ग्रहों की स्थिति आपके करियर के पक्ष में है क्योंकि चंद्रमा आपके दशम भाव में उच्च के हैं. आप नेतृत्व की कमान संभालने के लिए टेयर हैं एण्ड इस विशाव मैं अपने सेनीऑउर्स से बात कर ने का अच्छा दिन है. कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपको एक विशेषज्ञ के रूप में देखेंगे. प्रेम जीवन में मर्यादा और सम्मान का भाव बनाए रखिए. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय बढ़ाने के लिए की गई बातचीत सफल रह सकती है. साझेदारी के कार्यों में मंगल-राहु के प्रभाव के कारण सहकर्मियों के व्यवहार से थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, धैर्य रखें.

उपाय: सूर्यदेव को लाल फूल अर्पित करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं.

कन्या राशि (Virgo)
आज नवम भाव के चंद्रमा आपको छोटी-मोटी बाधाओं से ऊपर उठकर भविष्य के बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने मैं मदद करेंगे. नवम भाव के चंद्रमा यात्रा, कानूनी कार्यों और उच्च शिक्षा में सकारात्मक परिणाम दिलाने मैं भी सहायक होते हैं. करियर संबंधी दूरगामी योजनाएं बनाने का अच्छा समय है. कार्यस्थल पर दूसरों की छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना आपके हित में होगा. प्रेम संबंधों में आज आप सतही बातों से ऊपर उठने का समय है. आर्थिक स्थिति में भाग्य का साथ मिलेगा. विदेशी निवेश से लाभ हो सकता है, कोशिश कर सकते हैं.

उपाय: मंदिर में चने की दाल दान करें और “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का जाप करें.

तुला राशि (Libra)
आठवें भाव में उच्च के चंद्रमा आज आपकी रचनात्मक क्षमता को गंभीरता प्रदान करेगी. आज आप जटिल वित्तीय गुत्थियों को शांति से सुलझा सकते हैं. करियर में आप एक कुशल रणनीतिकार के रूप में उभरेंगे. छिपे हुए व्यावसायिक अवसरों को पहचान ने के लिए उपयुक्त समय है., इस तरफ ध्यान दें. प्रेम संबंधों में आज गंभीरता और आपसी विश्वास बढ़ेगा. आर्थिक रूप से पैतृक संपत्ति या बोनस से जुड़ा लाभ मिल सकता है. आज शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश में बड़ा दांव लगाने से बचें क्योंकि पांचवें भाव के मंगल-राहु नुकसान कर सकते हैं.

उपाय: देवी मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं और चांदी के आभूषण धारण करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आप अगर कोई बिजनस या नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं तो आज साझेदारी और सहयोग के लिए दिन अत्यंत शुभ है. सप्तम भाव में उच्च के चंद्रमा किसी नए व्यापारिक गठबंधन या लाभकारी अनुबंध के जुड़ने का संकेत दे रहे हैं. करियर में आप एक कुशल मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे और वार्ताओं में सफल रहेंगे. आज शुरू हुआ प्रेम संबंध जीवन में एक स्थिर और भरोसेमंद साथी का संकेत दे रहा है. आर्थिक रूप से संयुक्त निवेश से लाभ होने के योग हैं. घर और रिश्तेदारों के साथ धैर्य से व्यवहार करें क्यूंकी चौथे भाव के मंगल-राहु के कारण शांति प्रभावित हो सकती है.

उपाय: मंदिर में इत्र या गुलाब जल अर्पित करें और घर से दही-मिश्री खाकर निकलें.

धनु राशि (Sagittarius)
आज मानसिक के बजाए बेसिक काम को निपटने मैं मन लगेगा. छठे भाव में उच्च के चंद्रमा आपको कठिन और उबाऊ कार्यों को भी पूर्ण एकाग्रता से निपटाने की शक्ति देंगे. कार्यस्थल में आप पुरानी पेंडिंग फाइलों या बचे हुए कार्यों को व्यवस्थित करें. प्रेम संबंधों में आज सेवा भाव प्रमुख रहेगा और आप पार्टनर की मदद करके अपना स्नेह व्यक्त करेंगे. आर्थिक रूप से भी बजट नियंत्रण और ऋण संबंधी दस्तावेज सहेज लें. किसी को भी कोई तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें क्यूंकी तीसरे भाव की मंगल-राहु युति के कारण विवाद मैं पड़ सकते हैं.

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और कलाई पर थोड़ा सा चंदन का तेल लगाएं.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मस्ती और उमंग लेकर आया है. पांचवें भाव में उच्च के चंद्रमा आपकी स्मार्ट्नेस को उजागर करेंगे. करियर में आप अपने काम को बहुत करीने और खूबसूरती से पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र मैं आपकी प्रशंसा होगी. प्रेम जीवन में आज रोमांस और आपसी समझ भी बहित बेहतरीन रहेगी. आर्थिक रूप से आय बढ़ाने के नए और रचनात्मक तरीकों पर विचार करें. किसी भी काम मैं या आर्थिक मामले मैं शॉर्टकट या जोखिम से दूर रहें. वाणी भाव के मंगल-राहु के कारण ओवरसमार्ट न बने और सोच-समझकर बोलें, किसी भी विवाद में पड़ सकते हैं.

उपाय: मंदिर में केसर युक्त दूध चढ़ाएं और मानसिक शांति के लिए ध्यान करें.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपकी आंतरिक सुख-शांति ही आपके विकास का मार्ग खोलेगी. चौथे भाव में उच्च के चंद्रमा पारिवारिक सुरक्षा और भावनात्मक संतुलन प्रदान करेंगे. करियर में आप एक शांत और सुलझे हुए नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे. प्रेम संबंधों में आज आप सुरक्षा और सुकून देने वाले साथी के करीब महसूस करेंगे. आर्थिक रूप से बचत पर ध्यान दें. पारंपरिक निवेश के तरीकों को अपनाएं. आपकी अपनी राशि में मंगल-राहु की युति आपको बेचैन या उग्र बना सकती है, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाओं पर संयम रखें.

उपाय: बहते जल में सफेद फूल अर्पित करें और कुछ समय प्रकृति के सान्निध्य में बिताएं.

मीन राशि (Pisces)
आज अपनी वाणी का उपयोग आत्मविश्वासपूर्ण संवाद और सामाजिक संपर्कों को बढ़ाने मैं इस्तेमाल करें. तीसरे भाव में उच्च के चंद्रमा आपकी बातचीत की कला और साहस को नई धार देंगे. कार्य स्थल मैं आज प्रेजेंटेशन या मीटिंग में सफलता पाने का अच्छा मौका है. प्रेम संबंधों में आज का दिन खुशनुमा बातों और छोटी सुखद यात्राओं के लिए उत्तम है. आर्थिक स्थिति में नेटवर्किंग का लाभ उठाएं. बारहवें भाव के मंगल-राहु के प्रभाव से आज कोई अज्ञात भय सता सकता है, इसलिए योग का सहारा लें.

उपाय: किसी विद्यार्थी को शहद या मीठा फल दान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें.

Back to top button
error: Content is protected !!