fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

अरब सागर में लापता चंदौली के मर्चेंट नेवी अफसर यतींद्र की राह देख रहीं हजारों आंखें

चंदौली। चक्रवाती तूफान टाक्टे ने देश के कई शहरों में खूब कहर बरपाया है। इसी विनाशकारी तूूफान के चलते अरब सागर में लापता चंदौली जिले के हिंगुतरगढ़ निवासी मर्चेंट नेवी में चीफ अफसर यतींद्र विक्रम सिंह का पांच दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। जबकि सेना के जवान यतींद्र सहित अन्य लापता जवानों की खोजबीन कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक रहे स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह के तीन पुत्रों में सबसे छोटे यतींद्र वर्ष 2005 से मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। अरब सागर में तकरीबन 70 किमी भीतर एनजीटी का आयल फाल्ड है जहां यतींद्र की ड्यूटी थी। परिवार सहित गांव के लोग यतींद्र के आने की उम्मीद पाले हुए हैं। हजारों आंखें उनका इंतजार कर रही हैं। लेकिन हर बीतते दिन के साथ आशा की किरण भी धुंधली होती जा रही है।
टाक्टे तूफान के दौरान नाव समुुद्र में डूब गई। यतींद्र और उनके 13 साथी लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में कूद गए। दो लोगों को जवानों ने हेलीकाप्टर की मदद से बचा लिया लेकिन अन्य अब भी लापता हैं, जिसमें यतींद्र भी शामिल हैं। उनके लापता होने के बाद से ही घर में सियापा छाया हुआ है। यतींद्र की दो बेटियां छह वर्षीय रूही और दो साल की सान्वी भी गुमसुम हैं। पत्नी रजनी सिंह ने बताया कि बीते रविवार को रात 12 बजे पति यतींद्र से आखिरी बात बात हुई थी। तब उन्होंने बताया कि तूफान तेज है। तुम आराम से सो जाओ। चिंता मत करो मैं नेटवर्क में रहूंगा। सुबह बात होगी। लेेकिन सुबह फोन करने पर उनका मोबाइल बंद बता रहा था। इसके थोड़ी ही देर बाद कंपनी की तरफ से फोन आया, जिसमें बताया गया कि यतींद्र असब सागर में लापता हो गए हैं।

Leave a Reply

Back to top button