चंदौलीप्रशासनराज्य/जिला

Chandauli News: डीएम ने कंपोजिट विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, उपस्थिति रजिस्टर देख हुए नाराज

चंदौली।  जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को नियामताबाद विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय झांसी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होने बच्चों से रूबरु होते हुए उनसे विद्यालय में खाने पीने से लेकर शिक्षा से जुड़ी बातें की। पूछा कि अध्यापक ठीक से पढ़ाते है, निर्धारित रोस्टर से सबको पर्याप्त मात्रा में समय से भोजन दिया जाता है। कक्षा 8 वीं की छात्राओं ने अंग्रेजी की किताब भी पढ़ के सुनाया जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चियों में पढ़ने की शक्ति अच्छी है पर उनको शब्दों के अर्थ की जानकारी थोड़ी कम है। उन्होंने सभी अध्यापकों को प्रतिदिन कम से कम अंग्रेजी के पांच शब्दों के अर्थ अनिवार्य रूप से याद कराया जाए उनको, ताकि ओ जब पढ़े तो साथ साथ उनका अर्थ भी समझ सके। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य संबंधित रजिस्टर को देखा जिसमें उपस्थिति रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की उपस्थित संतोषजनक नहीं,स्थिति में अगले पंद्रह दिनों में सुधार लाते हुए बच्चों की उपस्थित शतप्रतिशत सुनिश्चित हो।

विकास खण्ड नियामताबाद परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूछा कि प्रतिदिन लगभग कितने मरीज केंद्र से स्वास्थ्य लाभ ले रहे है । केंद्र प्रभारी ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 100-120 की संख्य में लोग आते है। उन्होंने ओपीडी,लैब ,गैर संचारी रोग,वार्ड,कोविड वार्ड,सहित अन्य का निरीक्षण किया । उन्होंने जननी सुरक्षा योजना तथा आशाओं के भुगतान की स्थिति को देखा और निर्देशित किया कि किसी भी दशा इनका भुगतान रुकना नहीं चाहिए सबका भुगतान समय समय होता रहे। निरीक्षण के दौरान सीबीसी मशीन में कुछ खराबी की बात बताई गई जिस पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इसको तत्काल ठीक कराते इसका उपयोग शुरू करना सुनिश्चित करे,प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान लैब अटेंडेंस द्वारा अवगत कराया गया कि यहां पर थायराइड की जांच अगर शुरू हो जाए तो लोगो को बहुत सहूलियत मिलेगी जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी से बात कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह कुछ और छोटी छोटी कमियां भवन और परिसर से थी जिसपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी तथा खण्ड विकास अधिकारी को आपसी तालमेल कर निस्तारित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पूर्व सूचना के बाद भी ज्वाइंट खंड विकास अधिकारी शरद चन्द्र शुक्ला को ओर से समय से उपस्थित न होने पर तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय,केंद्र प्रभारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!