क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

महड़ौरा प्रधानपति हत्याकांड का साजिशकर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चर्चित पंकज हत्याकांड का साजिशकर्ता पूर्व प्रधान मनोज यादव का भाई संतोष यादव पुलिस के हाथ लग गया। उसी ने भाड़े के हत्यारों के जरिए प्रधान पति नित्यानंद सिंह उर्फ पंकज की हत्या करवाई थी। बलुआ पुलिस ने गुरुवार की सुबह तिरगांवा बैरियर के पास पकड़ा। घटना वाले दिन दो शूटरों को लेकर बाइक से घटनास्थल पर पहुंचा था। प्रधानपति के भाई अखिलानंद सिंह ने गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात शूटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस दो को गिरफ्तार कर चुकी है।

संतोष यादव

बीते एक जून को महड़ौरा गांव की प्रधान संगीता सिंह के पति नित्यानंद सिंह उर्फ पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रधानपति पूर्व प्रधान मनोज यादव की हत्या के आरोप में जेल में बंद थे। जमानत पर रिहा होकर मार्च में ही घर आए थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पत्नी को प्रधानी का चुनाव लड़ाया और जीत दर्ज कराई। पूर्व प्रधान मनोज यादव की पत्नी ममता यादव को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस घटना से दोनों परिवारों के बीच दुश्मकी की खाई और भी गहरी हो गई। हार से तिलमिलाए दूसरे पक्ष के लोगों ने पूर्व प्रधान की हत्या और चुनाव में हार का बदला लेने के लिए प्रधानपति की हत्या की साजिश रची। इसके लिए भाड़े के शूटर बुलाए गए थे। एक जून को भाई के साथ पंपिंग सेट पर गए प्रधानपति की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रधानपति के भाई ने पूर्व प्रधान के भाई संतोष यादव, धर्मेंद्र यादव, परमेश्वर यादव व राजनारायण यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस धर्मेंद्र यादव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अवध बिहारी यादव, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, अतुल सिंह, कांस्टेबल ओमकेश मौर्या, अभिषेक पाल व सूरज यादव शामिल रहे।

फाइल फोटो

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!