
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बनौली गांव के समीप रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गुरुवार को भरभरा कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। संयोग अच्छा था कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। हालांकि, इस हादसे के बाद एक बार फिर सेतु निगम की लापरवाही सामने आई है। विभाग ने रामपुर की कंपनी श्रेष्ठा अभिषेक बिल्ड कॉन को कम सौंपा था। मामले की जांच शुरू करा दी गई है। कार्रवाई तय मानी जा रही है।
सेतु निगम की ओर से आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार की सुबह आरओबी का स्लैब अचानक टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मंच गई। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की तादात में वाहन गुजरते हैं। कई स्कूली बसें बच्चों को लेकर जाती हैं। वहीं सुबह के वक्त मार्निंग वॉक करने वाले भी रहते हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। संयोग अच्छा था कि स्लैब रात में गिरा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सेतु निगम ने एक बार फिर शासन की किरकिरी कराई है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि जांच शुरू करा दी गई है। रामपुर की फर्म श्रेष्ठा अभिषेक बिल्ड कॉन को कम दिया गया था। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वाराणसी में गिरा था स्लैब
वाराणसी में 15 मई 2018 को कैट स्टेशन के पास चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया था। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त भारी ट्रैफिक था। हादसे में लगभग 18 की मौत हुई थी। वहीं लगभग एक दर्जन से अधिक घायल हो गए थे। इसकी चपेट में आने से कई कारें और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई थी। प्रशासन को बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा था।

