क्राइमचंदौली

Chandauli News: किशोरी के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

चंदौली।  बलुआ थाना के एक गांव में शनिवार को नाबालिग बालिका संग दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपित भी नाबालिग बताया गया है।

जनपद में नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बावजूद अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चोरी लूट सहित दुष्कर्म की घटनाएं जनपद में आम होती जा रही है। शनिवार को बलुआ थाना के एक गांव में नाबालिग आरोपित ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह थाने पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। नाबालिग आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!