fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, सत्ता पक्ष पर जमकर किए हमले, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

चंदौली। कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय राय का गुरुवार को प्रथम जनपद आगमन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने सत्तापक्ष पर जमकर हमला बोला।

 

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा को चुनाव में हराकर ही इससे निजात पाई जा सकती है। आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस जन कमर कसकर मजबूती के साथ जनता के बीच जाएं। देश को महंगाई,  बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने के लिए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। सत्ता में आने के पूर्व भाजपा नेताओं के हर भाषण में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा रहता था, लेकिन उनके शासनकाल में कई गुना ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी बढ़ चुकी है। सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता त्रस्त है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और आंदोलन का रहा है। प्रत्येक मुद्दे पर कांग्रेस जन संघर्ष और आंदोलन के माध्यम से जनता के हित के लिए लड़ेंगे। अजय राय के प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने से पूर्वांचल में संगठन को मजबूती मिलेगी। एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराएगा। बैठक के बाद प्रांतीय अध्यक्ष ने विकास पुरुष व पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चंदौली आगमन के दौरान चहानियां, सकलडीहा व फगुइयां समेत कई स्था्नों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में पीसीसी सदस्य डा. सुल्तान खान की पत्नी के निधन पर उनके आवास बहादुरपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना,  नारायण मूर्ति ओझा, मधु राय,  विजय त्रिपाठी, अखिलेश यादव, सतीश बिंद,  तौसीफ खान, रामानंद यादव, सुल्तान खान, रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, डा. मंशा देवी, गंगा प्रसाद, प्रदीप मिश्रा,  अरुण द्विवेदी, राहुल सिंह, मुनीर खान, सत्येंद्र उपाध्याय, योगेश सिंह, रमेश बिंद,  राजकिशोर सिंह, परमानंद पटेल, श्रीकांत पाठक, कुलदीप वर्मा, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, शाहिद तौसीफ, बृजेश गुप्ता, नवीन पांडेय, दशरथ चौहान, औसाफ़ सिद्दिकी आदि रहे। संचालन जिला प्रवक्ता शशिनाथ उपाध्याय ने किया।

Back to top button