fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : आपसी विवाद में कपड़ा व्यापारी को मारी गई थी गोली, पुलिस ने संदिग्धों को उठाया, जल्द कर सकती है घटना का खुलासा

चंदौली। अलीनगर थाना के ताराजीवनपुर रेलवे गेट के समीप कपड़ा व्यापारी को आपसी विवाद में गोली मारी गई थी। हमलावरों ने पीठ में पीछे से गोली मारी थी। घायल व्यापारी का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस की छानबीन में घटना के पीछे आपसी विवाद सामने आया। पुलिस ने घटना में शामिल रहे कुछ संदिग्ध युवाओं को उठाया है। जल्द ही खुलासा कर सकती है।

 

 

अलीनगर थाना के महादेवपुर निवासी कपड़ा व्यापारी ज्ञानप्रकाश मिश्रा कपड़ा एक मार्च की शाम घर जा रहे थे। उसी दौरान ताराजीवनपुर रेलवे फाटक के पास बाइक सवारों ने गोली मार दी थी। गोली व्यापारी की पीठ में लगी थी। घटना के बाद परिजनों ने घायल व्यापारी को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस को अन्य सूत्रों के जरिये घटना की जानकारी मिली तो हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छानबीन शुरू कर दी। जांच में प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का सामने आया है। सूत्रों की मानें तो कपड़ा व्यापारी की पड़ोस के ही गांव के युवकों से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उन्ही युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पहले से ही घात लगाकर रेलवे गेट के पास मौजूद थे, जैसे ही ज्ञानप्रकाश वहां पहुंचे तभी पीछे से गोली मार दी। पुलिस ने संदिग्धों को उठा लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!