ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: सर्पदंश से छात्रा समेत महिला की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

चंदौली। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से कक्षा नौ की छात्रा समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

 

चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी गांव निवासी चंद्रिका यादव की 14 वर्षीय पुत्री साक्षी यादव कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार की रात वह खाना बनाने के लिए ऊपले लेने गई थी। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बाइक से इलाज के लिए चकिया अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 

साक्षी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वह दो संतानों में बड़ी बेटी थी। परिजनों ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, कमालपुर क्षेत्र के इनायतपुर गांव में रविवार को 62 वर्षीय चनरा देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया गया कि व्रत के दौरान वह घर में दैनिक कार्य कर रही थीं। इसी दौरान दीवार की दरार में रखा ब्रश निकालने के लिए जैसे ही उन्होंने हाथ डाला, वहां छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया।

 

सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। दोनों घटनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीले जीव-जंतुओं से बचाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!