चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: डीएम से मिले सपाई, लगाया आरोप, बीएलओ पर दबाव बनाकर मतदाता सूची से नाम कटवा रहे भाजपाई

चंदौली।  सपा के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को कलेक्ट्रेट में डीएम (जिला निर्वाचन अधिकारी) चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात की और पत्रक सौंपा। आरोप लगाया कि जनपद के कई बूथों पर फार्म सात (मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रारूप) के माध्यम से लोगों का नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। प्रतिनिधि मंडल ने कई बंडलों में डीएम के सामने साक्ष्य भी प्रस्तुत किया। आरोप लगाया कि भाजपा कार्यालय से चिन्हित बूथों पर फार्म सात भेजा गया हैं। इसके बाद भाजपा के लोग साजिश के तहत बीएलओ पर नाम काटने का दबाव बना रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने बताया कि भाजपा कार्यालय से एक लाख फार्म (मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रारूप) चिन्हित बूथों पर भेजा गया हैं। इस फार्म को भाजपा के मंडल और बूथ अध्यक्ष बीएलओं को देकर लोगों का नाम काटने का दबाव बना रहे हैं। उन्होने दावा किया कि सपा कार्यकर्ताओं ने कई बूथों पर गड़बड़ी को पकड़ लिया हैं। सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने दावा किया कि सकलडीहा विधानसभा के नई कोट, खड़ेहरा, नागेपुर, महगांव, पूरा गणेश के बूथों पर फार्म सात के तहत नाम काटने के मामले सामने आए है। उन्होने दावा किया कि खासकर अल्पसंख्यक मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा हैं और उनका नाम मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश चल रही हैं। कहा कि अफसरों को मामले से अवगत करा दिया गया हैं। इसके अलावा चहनिया में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यशैली पर सवाल उठाया। बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी एसआईआर के कार्य को देख रहे हैं, लेकिन भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। मुगलसराय विधानसभा के कई बूथों पर लोगों के नाम काटने का मुद्दा उठाया। नफीस अहमद, सुनील यादव, चकरू यादव, इंद्रजीत शर्मा, संतोष यादव, अनिलद यादव, संतोष यादव, यादवेश यादव, दिलीप पासवान, आदि मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!