
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शनिवार को थाना नौगढ़ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, बैरक और मेस का निरीक्षण करते हुए अपराध, त्योहार व महिला उत्पीड़न रजिस्टरों की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मिशन शक्ति केंद्र की समीक्षा के दौरान एसओपी में कमियां मिलने पर प्रभारी निरीक्षक को कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए यक्ष ऐप के नियमित उपयोग के निर्देश दिए गए।
एसपी ने ग्राम्या संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन कर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयबद्धता और जनसंवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

