चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

शाकिर अंसारी बने कांग्रेस जन सूचना अधिकार विभाग के अध्यक्ष, मुगलसराय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

चंदौली । शहर कांग्रेस कमेटी के जन सूचना अधिकार विभाग के अध्यक्ष पद पर युवा पत्रकार शाकिर अंसारी के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने की। पूर्व पीसीसी सदस्य डॉ. आर.के. शर्मा ने कहा कि शाकिर अंसारी एक कर्मठ और जुझारू युवा हैं, जिनके नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं बृजेश गुप्ता ने कहा कि उनकी कार्यकुशलता और निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

समारोह में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर समर्थन जताया। अंत में शाकिर अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनता की समस्याएं उठाने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!