
चंदौली। मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जगदीश सराय में सोमवार से सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र पांडेय एवं डायरेक्टर डॉ. के.एन. पांडेय ने किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल तथा फेस पेंटिंग जैसी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
डायरेक्टर डॉ. के.एन. पांडेय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास पर जोर दे रही है।
कार्यक्रम में कैलाश तिवारी, गौरव तिवारी, निरमा गुप्ता, अजितेश जोसेफ, मनीषा कुशवाहा, सौरभ पटेल, मानसी रॉय, शंभूमणि त्रिपाठी सहित संस्थान के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

