क्राइमवाराणसी

वाराणसी : पानी मांगने के बहाने घर में घुसे लुटेरे, अकेली महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट

तीन दिन से घर के सामने कर रहे थे खुदाई

वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े एक प्लॉट में काम कर रहे दो मजदूरों ने महिला को बंधक बनाकर जेवर लूट लिया। लूटेरों के जाने के बाद पीड़ित महिला जान बचाकर बाहर आई और शोर मचाया। जब तक आसपास के लोग समझते तब तक मजदूर मौके से भाग निकले।

पानी मांगने के बहाने आए थे मजदूर
जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार सिंह बरेका के गोपनीय विभाग में स्टेनो पद पर कार्यरत है। बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए और बेटे आदित्य और आर्या स्कूल निकल गए। घर में नीलम सिंह अकेली थी। नीलम सिंह ने बताया कि बुधवार को घर के सामने प्लॉट पर काम कर रहे दो मजदूर उनसे बाल्टी में पानी मांगने आए।

गले की चेन और कान के झाले ले गए लुटेरे
उन्होंने जब दरवाजा खोला तो उसमें से एक ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर उनके दोनों हाथ को मफलर से बांध दिया। निलम ने बताया कि बेहोश होने का नाटक कर उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसी दौरान दोनों मजदूरों ने उनके कान से सोने के झाले व गले की चेन के साथ घर में भी लूटपाट की।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरु कर दी है छानबीन
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। इस बारे मे मंडुआडीह थाना एसओ राजीव सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!