ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: सेवढ़ी मरई ग्राम सभा में रामलीला मंचन, जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय हुआ माहौल

चंदौली। चहनिया ब्लॉक क्षेत्र के सेवढ़ी मरई ग्राम सभा में मंगलवार को परंपरागत रामलीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने फीता काटकर किया।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडे के मार्गदर्शन और व्यवस्थापक नरेंद्र मिश्र एवं अनिल पांडे के सहयोग से मंचन भव्य और आकर्षक रूप में संपन्न हुआ।

पात्रों ने भगवान विष्णु के अवतार से लेकर राक्षसों के अंत तक की कथा प्रस्तुत की। मंचन में दर्शाया गया कि राजा दशरथ के संतान न होने पर कुलगुरु वशिष्ठ के कहने पर पुत्रेष्टि यज्ञ किया गया। यज्ञ से अग्निदेव प्रकट होकर राजा दशरथ को फल प्रदान करते हैं, जिसके सेवन से रानियों को चार पुत्र – श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की प्राप्ति होती है। उनके जन्म से पूरी अयोध्या नगरी उल्लास और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठती है।

इसके अतिरिक्त रामलीला में अहिल्या उद्धार और रावण के अत्याचार के प्रसंगों का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय पर दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन करते रहे।

इस अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मिश्र, वेद व्यास अवधेश मिश्र, गोविंद मिश्र, जयराम मिश्र, अंजनी पांडे, श्रीनिवास मिश्र, मुनिलाल यादव, पतरू शर्मा, संजय राय, बलिस्टर बारी, रिंकू पांडे, पुनीत मिश्र, शिवा शर्मा, कारण राय, अनूप मिश्र समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Back to top button