fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

राज्यसभा सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, नजर 2022 चुनाव पर

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी की बैठक चकिया स्थित लक्ष्मी पैलेस लान में हुई। इसमें आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बूथ की मजबूती पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बूथ और संगठन को मजबूत करने का मूलमंत्र दिया। बूथ का सत्यापन व पन्ना प्रमुख पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार तमाम योजनाओं लेकर आई है, जो गरीबों के हक में है और गरीबों के लिए फायदेमंद है। 2022 में पुनः उसी तरह के पूर्ण बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है। आप लोग कमर कस लें आने वाले दिनों में एक बार फिर जनता की सेवा करनी है।
भाजपा नेता सतवंत भारती ने कहा कि हमारी पार्टी विकास के मुद्दे पर सुरक्षा के मुद्दे पर गरीबी के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है और हिंदुस्तान के किसी भी कोने में यही मुद्दा हमारा होता है। कहा हम लोग संगठन को मजबूत करेंगे अपने बूथ को मजबूत करेंगे अपने पन्ना प्रमुख को मजबूत करेंगे आने वाले दिनों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कुंदन गौड, रवि गुप्ता मौजूद रहे। संचालन भाजपा जिलाउपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने किया

Back to top button
error: Content is protected !!