rail newsचंदौलीराज्य/जिला

Rail news: डीआरएम ने डीडीयू जंक्शन का किया औचक निरीक्षण, खिलाड़ियों व रेलकर्मियों की सुविधाओं का लिया जायजा

Chandauli News:  पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने डीडीयू जंक्शन परिसर सहित महत्वपूर्ण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत डीडीयू जंक्शन परिसर में स्टेट बैंक के आसपास के क्षेत्र और नवीन पार्किंग स्थल से की गई। डीआरएम ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित रेलवे खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। यहां खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, हॉस्टल, रेसलर हॉल और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। डीआरएम ने मैदान और कॉलोनी की बाउंड्री वॉल की मरम्मत शीघ्र कराने, आवश्यक खेल व वर्कआउट सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मैदान को नियमित रूप से उपयोग योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात डीआरएम ने पास स्थित 1102 नंबर रनिंग रूम का औचक निरीक्षण किया। यहां स्वच्छता और सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक पाई गई। इसके बावजूद रेलकर्मियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया।

अंत में लोको कॉलोनी के खेल मैदान के समीप स्थित रिक्रिएशन रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिक्रिएशन रूम के नवीनीकरण और उन्नयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

Back to top button
error: Content is protected !!