वाराणसी

वाराणसी जिला कारागार से कैदी फरार, मुलाकातियों की मुहर लगवाकर पुलिस को ही दिया चकमा

वाराणसी। चौकाघाट जिला कारागार से शनिवार को पॉक्सो एक कैदी फरार हो गया। इतना ही नहीं, कैदी फरार होकर वादिनी के घर गया और उसे केस वापस लेने की धमकी दी। जब वादिनी ने अर्दली बाजार चौकी में इस बात की शिकायत की तब जाकर पुलिस प्रशासन को पता चला कि कैदी फरार हुआ है। पुलिस भागे हुए कैदी राजू बंगाली की तलाश कर रही है।

जेलर वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी के तहरीर पर फरार शातिर राजू बंगाली के खिलाफ धारा 224 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद राजू सिंह शनिवार को मुलाकात के समय फरार हो गया। जेल मैन्यूल के अनुसार, जिस कैदी से मुलाकात की जाती है। उसे एक पर्ची दी जाती है, मुलाकात के बाद उसी पर्ची से गिनती कर कैदियों को वापस बैरक में भेज दिया जाता है।

शनिवार को इसी दौरान शातिर राजू हाथ में मुलाकातियों की मुहर लगवाकर फरार हो गया। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि इसमें और कौन संलिप्त है। उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि इससे पहले भी उसने 9 फरवरी को कचहरी से भागने की कोशिश की थी। तब वकीलों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जेलर ने बताया कि देर रात कैंट थाने में राजू सिंह निवासी लालपुर-पांडेयपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!