क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: मुगलसराय कोयला मंडी में बोगस फर्मों का जाल, करोड़ों का कारोबार और GST चोरी का खेल 

 

चंदौली।  मुगलसराय स्थित चंदासी कोयला मंडी में अवैध कारोबार और बोगस फर्मों के सहारे करोड़ों के लेन-देन का मामला लगातार सामने आ रहा है। शासन के निर्देश पर स्टेट जीएसटी की टीम एक फर्म की जांच के लिए मंडी पहुंची, लेकिन जांच के दौरान संबंधित फर्म का कोई कार्यालय मौके पर नहीं मिला, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और गहरा गई।

सूत्रों के अनुसार, कोयला माफिया बिहार और झारखंड के गरीब व असहाय लोगों के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान कई बार फर्मों का कोई अस्तित्व नहीं मिलता, जिससे कार्रवाई अधूरी रह जाती है।

हालांकि पूर्व में भी जीएसटी विभाग द्वारा कई छापेमारी और कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन बोगस फर्मों के जरिए कारोबार करने वाले अब तक गिरफ्त से बाहर हैं। चंदासी कोयला मंडी, जिसे एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडियों में गिना जाता है, में जीएसटी चोरी और फर्जी फर्मों के सहारे कारोबार की शिकायतें आम हो चुकी हैं।

यहां लिंकेज कोयले का कारोबार भी बड़े स्तर पर होता है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे सवाल उठ रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!