ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: मुगलसराय पुलिस ने जुआ सिंडिकेट पर कसा शिकंजा, सरगना देवता प्रधान समेत 20 के खिलाफ मुकदमा

 

चंदौली।  मुगलसराय पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने ग्राम सेमरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 14 लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी मग्गू पटेल के घर व बगीचे में की गई। पुलिस ने मौके से 1,17,220 रुपये, 12 मोबाइल फोन, 208 ताश के पत्ते, 52 मोटरसाइकिल, 4 खोखा व 1 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में जुआ सिंडिकेट के सरगना सुनील यादव उर्फ देवता प्रधान सहित 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सिंडिकेट पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

ये चढ़े पुलिस के हत्थे

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्थान बदल-बदल कर जुआ खेलते थे और मोबाइल के जरिए पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते थे। जितेन्द्र कुमार पाल (सिरगोवर्धनपुर, वाराणसी), शेख अब्दुल्ला उर्फ डब्बल (नाथूपूर/नईबस्ती चंधासी), राशिद खान (बहादुरपुर), आलोक कुमार कसेरा (मिर्जापुर), श्याम बाबू (दुलहीपुर), संतोष यादव (कटेसर), रिंकू तिवारी (आलूमिल अलीनगर), आकाश साहनी (मदरवा, वाराणसी), बनारसी दीक्षित (चुनार, मिर्जापुर), अरविन्द गिरि (कटेसर), छोटू कन्नौजिया (रामनगर, वाराणसी), अर्शलान अहमद (नाथूपूर), संतोष पटेल (भोजपुर), मो. शानू (रामनगर, वाराणसी)। पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सफेदपोशों का संरक्षण पाकर आगे बढ़ता गया देवता प्रधान 

अलीनगर क्षेत्र के नींबूपुर निवासी देवता प्रधान जुआ सिंडिकेट में बड़ा नाम है। कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों और सफेदपोशों का संरक्षण पाकर लगातार आगे बढ़ता गया और देखते ही देखते करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। पुलिस ने कभी देवता पर सीधे हाथ डालने की जुर्रत नहीं की।  यही वजह रही कि जुआ से लेकर सट्टेबाजी जैसे अवैध गतिविधियों के जरिए मालामाल होता गया।

जुए का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर लगाकर अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को कुर्क कराने का प्रयास भी किया जाएगा। – आदित्य लांघे एसपी चंदौली 

Back to top button
error: Content is protected !!