चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, तीन शादियां की थीं, जांच में जुटी पुलिस

 

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के मेढान गांव में सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय मकरंद की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मकरंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी तीन शादियां हुई थीं। बुरी आदतों के चलते उसकी दो पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। वह अपनी तीसरी पत्नी बिंदा देवी के साथ रह रहा था। दंपती के तीन बच्चे हैं—14 वर्षीय निखिल, 12 वर्षीय निकिता और 10 वर्षीय निकेश।

थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि घर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!