क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Crime News: नशेड़ी पति की पिटाई से घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में नशेड़ी पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय विवाहिता की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

मृतका की पहचान हीरावती देवी, पत्नी जीतू बिंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को घरेलू विवाद के दौरान आरोपी पति ने नशे की हालत में पत्नी को डंडे से बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो बच्चे हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!