संस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, क्या होगा लाभ

आज 21 अक्टूबर, 2022 शुक्रवार है। राशिफल के अनुसार आज के दिन सभी राशियों को कई क्षेत्रों में जहां लाभ मिलने वाला है तो वहीं आज कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। आइए ज्योतिषविद विमल जैन से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए शुक्रवार का दिन।

मेष :  दिन शुभ, साहसिक प्रयास प्रगति पर, सामाजिक कृत्यों में अभिरुचि, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, सुसंदेश की प्राप्ति, परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण।

वृषभ : समस्याओं से अशांति, स्वास्थ्य में अड़चनें, किसी बात को लेकर चिंतित, अधीनस्थ सहयोगियों से मतभेद, अनावश्यक खर्च, कर्ज से परेशानी।

मिथुन : ग्रह स्थिति भाग्य के अनुकूल, बुद्धि चातुर्य से कार्यों में सफलता, महत्वपूर्ण उपलब्धि, बकाए धन की प्राप्ति, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग, हर्ष भी।

कर्क : योजना साकार होने की ओर, मनोरथ पूर्ण होने को, आरोग्य सुख में वृद्धि, निजी जिन्दगी में सुख में साधन सुलभ, नव उत्तरदायित्व की पूर्ति हेतु प्रयत्शील।

सिंह : विचाराधीन योजना को मूर्त रूप में परिणित, उच्चाधिकारियों से सहयोग, पदोन्नति विषयक मसला सुलझने की ओर, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।

कन्या : निराशा की स्थिति, व्यावसायिक हानि, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य, शांति का प्रयास विफल, विवादास्पद मसला उलझने की ओर, मानसिक बेचैनी ।

तुला : शुभ भावनाओं का उदय, कार्य-व्यवसाय में उन्नति, नव समाचार की प्राप्ति, पारिवारिक संबंधों में सुधार, कुछेक समस्याएँ हल होने को, आनन्द की अनुभूति।

वृश्चिक : ग्रहस्थिति अनुकूल, प्रियजनों-मित्रों से विचार-विनिमय, मनो-विनोद के सुअवसर प्राप्त, शारीरिक मानसिक कष्ट में कमी, बौद्धिक क्षमता का विकास।

धनु : समय शुभ, शुभ विचारों के उदय से आत्मिक शांति, कष्ट में कमी, मित्रों के गतिविधियों में अभिरुचि, संबंधों में मधुरता, व्यावसायिक उन्नति।

मकर : शारीरिक-मानसिक कष्ट, सहयोगियों से असहयोग, लाभ का मार्ग अवरुद्ध, व्यावसायिक हानि, यात्रा में परेशानी, मानसिक उलझनें।

कुम्भ : विपरीत परिस्थितियों पर विजय, कठिनाइयों का निवारण, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, आध्यात्मिक क्रिया-कलापों में रुझान, महत्वपूर्ण सफलता।

मीन : नवयोजना सार्थक, सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि, पराक्रम में वृद्धि, दाम्पत्य जीवन संतोषजनक, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, इच्छा शक्ति जागृत।

Back to top button
error: Content is protected !!